बलिया, सितम्बर 8 -- बलिया, संवाददाता। दिल्ली में पीजी छात्रावास की दीवार ढहने से मौतों ने एक बार फिर सिस्टम की खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने शहर में बड़े शहरों की तरह पीजी तो संचालित नहीं हो रहे हैं लेकिन अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास का संचालन होता है। एनसीसी तिराहा के पास मिलिट्री कैंटीन के बगल में स्थित यह बालक छात्रावास बाहरी चमक-धमक के बीच उपेक्षा का दंश झेल रहा है। यह भी पढ़ें- 7 मौतों के बाद खुली दिल्ली के PG की पोल! 200 से ज्यादा हॉस्टल 'खतरनाक', अब होगा एक्शनछात्रावास की समस्याएं छात्रावास में हाल ही में लाखों रुपए खर्च कर मरम्मत तो कराया गया है लेकिन यहां के छात्र आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। बरसात के दिनों में समस्याएं और भी बढ़ जाती है। परिसर में उगी झाड़-झंखाड़ और जगह-जगह फैली गंदगी के बीच जलजमाव ...