शौचालयों और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
अल्मोड़ा, जून 26 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में हुई। बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सार्वजनिक शौचालयों और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग भी की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में साप्ताहिक बंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, मंगल बाजार के संचालन, व्यापारी कोष के गठन, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था व नगर की सफाई संबंधी समस्याओं आदि पर चर्चा की। कहा कि इन विषयों पर व्यापारियों के सुझाव प्राप्त करने व समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को तीन बजे नगर पंचायत सभागार द्वाराहाट में व्यापार मंडल की आम बैठक होगी। इसमें व्यापारी अपने सुझाव व समस्याएं रखेंगे। यहां वरिष्ठ संरक्षक तारा लाल, जगदीश भट्ट, मदन मोहन पांडे, लीलाधर फु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.