शौचालय, पंचायत भवन और स्कूलों का होगा सर्वे
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक, व्यक्तिगत शौचालयों के साथ पंचायत भवन और स्कूलों का अब स्वच्छ सर्वेक्षण होगा। स्वच्छता के प्रति ग्रामीण सफाईकर्मी ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। स्वच्छता के आधार पर ग्राम पंचायतों को ग्रेडिंग दी जाएगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी चैंपियन बनेंगे। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और सरकारी भवनों के रख-रखाव की जानकारी लेने के लिए पंचायती राज विभाग स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य शुरू कराएगा। जनपद की 1810 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालयों के अलावा पंचायत भवन, सार्वजनिक भवनों के रखरखाव एवं स्वच्छता को लेकर सर्वेक्षण होगा। इतना ही नहीं शहरों की तर्ज पर स्वच्छता के आधार पर ग्राम पंचायतों को ग्रेडिंग भी दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.