शौक पूरे करने के लिए बन गया असलहा तस्कर, पुलिस ने रामनगर से दबोचा
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रामनगर पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को दो पिस्टल, दो मैगजीन, 7 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय नितेश पांडेय निवासी टेंगरा मोड़ के रूप में हुई। एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि बाइक सवार आरोपी को पीएसी तिराहे से दुर्गा मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ रामनगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध असलहा और कारतूस की खरीद-फरोख्त करता है और इसी से मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता था। उसने बताया कि बरामद हथियार लगभग एक साल पहले बिहार के मुंगेर से खरीदे थे। घटना के समय वह कथित तौर पर हथियार बेचने के लिए ग्राहक से मिलने गया था। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.