चंदौली, मई 5 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा त्रिमुहानी के पास चेकिंग के दौरान आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। वहीं अपनी शान-शौकत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिपाकर रखी गई चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में अपराध पर नियंत्रण लगाने के साथ ही अपराधियों के धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में रविवार की रात करीब पौने एक बजे पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। यह भी पढ़ें- अंतर्जनपदीय आठ वाहन चोर गिरफ्तार, 14 बाइकें बरामद तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर...