बागेश्वर, फरवरी 25 -- कौसानी स्थित बुरांश रिजॉर्ट में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन लैंडस्केप एवं एस्ट्रो फोटोग्राफी वर्कशॉप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अंतिम दिन चयनित प्रतिभागियों ने अपने-अपने फोटोग्राफी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनकी मेंटर्स ने सराहना की। कार्यशाला के दौरान मेंटर थ्रीश कपूर ने हिमालयी लैंडस्केप पर विशेष व्याख्यान देते हुए उत्तराखंड की प्रमुख एवं ऊंची पर्वतमालाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद मेंटर चेतन कपूर के निर्देशन में डे-लाइट पोर्ट्रेट फोटोग्राफी सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में बागेश्वर से आईं प्रियंका शर्मा खुशी ने शौका समाज की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मॉडल के रूप में भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान और हिमालयी पृष्ठभूमि के सुंदर समन्वय को अपने कैमरों में सजीव रूप से कैद किया। समापन अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.