रांची, अप्रैल 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश शौंडिक सूड़ी समाज की ओर से 24 मई को वित्तीय जागरुकता सह सम्मान सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में वित्तीय संस्थान के विशेषज्ञ समाज से संबद्ध सदस्यों को बुनियादी जानकारी देंगे। इस मौके पर सदस्यता कार्ड का वितरण होगा। संगठन की हेहल अंचल कार्यालय के पास हुई बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। यह तय किया गया कि संगठन के स्तर से समाज के उत्थान और मानवता की सेवा को लेकर किए जा रहे कार्य को और आगे बढ़ाया जाएगा। यह जानकारी संगठन के महासचिव योगेंद्र प्रसाद ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...