रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता वीरेंद्र साहु ने दिल्ली में आयोजित अंतराष्ट्रीय सुंडी शौंडिक महासम्मेलन सह प्रतिनिधि सम्मान समारोह की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज के लिए अपनी कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भावना दिखाई। उन्होंने कुहासा और ठंड के इस मौसम में झारखंड प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के आए संगठन और उनके कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ इसमें भाग लेने की सराहना की। कुहासे के कारण रेल, विमान यातायात बाधित होने के कारण इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वापसी में कई परेशानी उठायी। बावजूद दिल्ली में समाज का यह कार्यक्रम काफी सफल रहा। कार्यक्रम में महिलाएं और बुजुर्गों ने भी भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.