लातेहार, मई 29 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना टोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शौंडिक जायसवाल समाज की एक बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने की। इस दौरान समाज के संरक्षक स्व. लखन जायसवाल, स्व. शिव प्रसाद साहू एवं स्व. यज्ञ नारायण वैद्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर सत्येंद्र प्रसाद साहू, मुन्ना कुमार, रामकरण साहू, रमेश प्रसाद, संजय प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सतीश कुमार, महेंद्र साहू, सिंटू कुमार, राजू जायसवाल, प्रशांत कुमार, रामकृष्ण जायसवाल, मोहिनीश कुम...