लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- कोतवाली सदर क्षेत्र में घर से खेत को शौच गई 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही विशेष समुदाय के युवक ने दबोच लिया। युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। घटना दो समुदायों से जुड़ी तो तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजन किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली की रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। बताया जाता है कि वहां गांव का ही सुहेब पहले से घात लगाए बैठा था। उसने किशोरी को दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके ...