लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- लखीमपुर। थाना गोला क्षेत्र के गांव बहेरवा चुरहा निवासी एक युवक मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे शौंच के लिए गन्ने के खेत में गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बताते हैं कि रात करीब आठ बजे खेत से उसका संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गोला क्षेत्र के गांव बहेरवा चुरहा निवासी शिवरतनलाल का 40 वर्षीय बेटा रजनीश मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में शौंच के लिए गया था। बताते हैं कि देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान रात करीब आठ बजे गन्ने के खेत से उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.