गोरखपुर, अप्रैल 20 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शौचालय से ईंट हटाने को लेकर मारपीट के मामले की पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बरगदही टोला केवटाना निवासी राम रक्षा गौड़ का आरोप है कि 18 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे उसकी पुत्री शौंचालय गई थी। आरोप है कि शौचालय में ईंट रखे थे। ईंट को उसकी पत्नी हटाने गई तो आरोपित गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वह झगड़ा छुड़ाने गया तो उसे भी मारने लगे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रदीप समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- महिला के आवेदन पर छह लोगों पर एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.