अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहली गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय मियां में शौंचालय को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। महिला ने अपने ही देवर व रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला सराया मियां निवासी नगीना ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह देवर कलीम के साथ एक ही मकान में रहती हैं। घर में एक ही शौचालय बना है। जिसे वह परिवार को इस्तेमाल नहीं करने देता। दूसरा अलग शौंचालय बनवाने का प्रयास किया तो वह उस पर निर्माण कार्य नहीं करने देता। बेटा शौंचालय गया तो आरोपी कलीम ने उसे रोक लिया और मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, शिकायत विरोध करने पर नगीना व पति को भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलीम,बबली,असलम और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...