शो मैच में लखीसराय एलेवन ने धरहरा एलेवन को हराया
मुंगेर, जून 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। गांधी मैदान, धरहरा में शनिवार को शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के तत्वावधान मे लखीसराय एलेवन एवं धरहरा एलेवन के बीच एक रोमांचक शो मैच खेला गया। 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में लखीसराय एलेवन ने धरहरा एलेवन को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लखीसराय एलेवन की ओर से जर्सी नंबर-5 चंद्रभानु ने एकमात्र गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी सुबोध कुमार सिंह थे। निर्णायक मंडली में संतोष कुमार सिंह, कपिलदेव मंडल एवं सुमित कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- सहोदरा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन इस अवसर पर शिव पार्वती कप-2026 टूर्नामेंट के आयोजक नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.