सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- डुमरियागंज। कस्बे के खीरा मंडी के पास लगा हाईमास्ट काफी दिनों से खराब पड़ा है। इससे वह बेमतलब साबित हो रहा है। हाईमास्ट सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है। नागरिकों ने जिम्मेदारों से मरम्मत की मांग की है। कस्बा निवासी मो. इस्माइल, नबाब अली, सूरज अग्रहरि, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, गौरव सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने बताया कि कस्बे के इटवा रोड पर खीरा मंडी के पास लगा हाईमास्ट करीब पांच वर्षों से खराब पड़ा है, जिसके मरम्मत को लेकर जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पता करवा कर समस्या समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...