बांदा, मई 24 -- बांदा। जिला महिला अस्पताल के प्रतिक्षालय में लगाया गया वाटर कूलर शो पीस शामिल हो रहा है। मरीजो को ठंड़ा पानी की जगह गर्म पानी मिल रहा है। तीमारदार बाहर से ठंडा पानी खरीद कर अपना गला तर कर रहे है। सूरज से निकलने वाली आग से लोग परेशान है। वही मौसमी वीमारियो का कहर जारी है। अस्पताल के पूरे बेट भरे पड़े है। जिला अस्पताल में कही पर भी ठंडा पानी की व्यवस्था नही है। जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पानी की टंकी को देखा तो गर्म पानी निकल रहा था। जनरेटर रूप के पास लगा वाटर कूलर से कुछ ठंडा पानी निकल रहा था। इस पर जिला अधिकारी ने महिला अस्पताल के प्रतिक्षालय को कूलिग प्वाइंट बना था। नगर पलिका की तरफ से आनन फानन छोटा सा वाटर कूलर रखवा दिया गया। जो तीमादारो को ठंडा पानी देने की जगह नार्मल पानी दे रहा है। तीमार अनिल, राजू, सुनील, बताते ...