शो पीस बना हुआ है महिला सामुदायिक शौचालय
आजमगढ़, जून 8 -- जहानागंज। जहानागंज बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने महिला सामुदायिक शौचालय शो पीस बना हुआ है। नगर पंचायत ने महिलाओं की सुविधा के लिए कार्यालय के ठीक सामने ढाई वर्ष पूर्व महिला सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था, लेकिन अभी तक शौचालय चालू नहीं हो सका। बरसात के मौसम में जहां महिलाएं घर से निकल कर खेतों में जा रही हैं, वही उन्हें बहुत ही दिक्कत झेलना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है कि अगर यह शौचालय चालू हो जाता तो महिलाओं को काफी सुविधा होती। नगर वासियों ने नगर पंचायत का ध्यान आकृष्ट कराते हुए महिला सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- फाइल एक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.