सिद्धार्थ, मई 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ सीएचसी पर मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एक्स-रे टैक्निशियन व डार्क रूम सहायक की तैनाती है, बावजूद दोनों कर्मियों की 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत बढ़नी ब्लॉक में ड्यूटी लगा दी गई है। इससे पिछले छह दिनों से सीएचसी पर एक्स-रे की सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। हाल यह है कि मरीज-तीमारदार घंटों परेशान होकर बैरंग लौट जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जांच केंद्रों पर डाक्टर की हो तस्वीर और डिप्लोमाएक्स-रे सेवाओं की स्थिति दरअसल, शोहरतगढ़ सीएचसी पर एक्स-रे की सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए एक्स-रे टैक्निशियन मनोज चौबे व डार्क रूम सहायक सुधीर कुमार की तैनाती है। यह दोनों कर्मचारी मरीजों का एक्स-रे करते हैं। विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.