कानपुर, जून 12 -- चकेरी। बाबूपुरवा में एक युवती ने आरोप लगाया है कि इलाके के दो सगे भाई उनके साथ आएदिन छेड़खानी करते हैं। उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने बताया कि घर के पास से पानी भरने के दौरान आरोपित समेत उनके तीन साथी ई-रिक्शा से आये और उन्हें खींचने का प्रयास किया। साथ ही अश्लील हरकत भी की। शिकायत पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र की निवासी 23 वर्षीय युवती के अनुसार इलाके में रहने वाले सगे भाई ऋतिक और कल्लू आएदिन घर से आने-जाने पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हैं। यह भी पढ़ें- कचरा फेंकने के विवाद में युवती और दिव्यांग भाई समेत तीन की पिटाई उनकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता का घर से निकलना दूभर हो गया है। आरोप है ...