संवाददाता, मार्च 13 -- Sambhal News: यूपी के संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। घर में अकेली किशोरी को अगवा कर चार दरिंदों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने गांव पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिशें देनी शुरू कर दी हैं। बुधवार रात किशोरी घर पर अकेली थी। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही एक लग्न समारोह में गए थे, जबकि पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इसी सन्नाटे का फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.