फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी शोहदों के डर से घर में कैद है। गांव के ही दो युवकों ने उसका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है तथा आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने गए किशोरी के परिजनों को उन्होंने धमकाते हुए भगा दिया। किशोरी की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि शोहदों के डर से बेटी गुमसुम है तथा आत्महत्या कर सकती है। थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी एक पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही विपिन यादव हर रोज किशोरी को रास्ते में आते जाते वक्त रोक लेता था। उसने बेटी के नाबालिग होने का फायदा उठाते हुए डरा धमका कर उसे फंसा लिया। उसकी धमकियों से तंग आकर किशोरी स्कूल जाने से मना करने लगी तो परिजनों ने उसे समझा-बुझा कर पूछा। किशोरी ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.