मैनपुरी, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शोहदों से किशोरी बेहद परेशान है। शोहदे की हरकत से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोपी का विरोध किया गया तो वह किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा है। घटना की शिकायत लेकर किशोरी का भाई थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन वह घर से भाग निकला। एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि साबिर पुत्र अलीम, फैजान पुत्र गुड्डू ने उसकी बहन को परेशान कर रखा है। ये उससे अभद्रता का व्यवहार करते हैं, जिससे उसकी बहन डर के चलते स्कूल नहीं जा रही। आरोपियों का विरोध किया गया तो उपरोक्त दोनों ने युवक के साथ मारपीट की और रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप...