मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- सोशल मीडिया पर राह चलती महिला के साथ अश्लीलता का वायरल वीडियो पहला नहीं है। इससे हपले भी इस तरह की घटनाओं ने महानगर को शर्मसार किया है। यह भी पढ़ें- राह चलते गली में महिला से अश्लीलता, वीडियो वायरलपहली घटना बीते साल अगस्त 2025 को नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज इलाके में विशेष समुदाय की एक महिला के साथ जबरदस्ती और अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मार्गदर्शन में सीओ सुनीता दहिया और तत्कालीन एसएचओ नागफनी सुनील कुमार की टीम ने केस दर्ज करने के एक दिन बाद ही वारदात करने वाले कांठ थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी आरोपी आदिल को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मुरादाबाद के ही एक अस्पताल में काम करता था और वहीं...