बिजनौर, दिसम्बर 13 -- शहर कोतवाली के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा को शोहदों की हरकतों और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर स्कूल छोड़ना पड़ गया। पीड़ित मां की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। जब भी छात्रा घर से स्कूल जाती, तो गांव निवासी युवक माजिद, अल्लू और बुल्ला उसका पीछा करते थे। डर और मानसिक तनाव के चलते परिजनों ने बेटी को स्कूल भेजना बंद कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वॉयस रिकॉर्डिंग भेजनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, जबरन मिलने और संबंध बनाने का दबाव बनाया गया तथा कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.