उरई, मार्च 24 -- कुठौंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव में शोहदे से परेशान बीए की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक पिछले तीन महीने से युवक उसे परेशान कर रहा था। विरोध करने पर मोबाइल पर मैसेज करके धमका रहा था। हालांकि परिजनों ने इस मामले की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी।कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गांव का ही युवक युवती को परेशान करता था। पिता ने युवक के घर जाकर शिकायत की थी लेकिन युवक मारने की धमकी देने लगा था। तीन माह से वह युवती को परेशान कर रहा था। इसके बाद युवक ने कहीं से युवती की फोन नंबर ले लिया और उसे फोन पर मैसेज करने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.