बरेली, मार्च 23 -- भमोरा। शोहदे से परेशान छात्रा ने कालेज जाना छोड़ दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के देवचरा की एक छात्रा ने बताया कि वह बरेली कालेज में पढ़ने के लिए जाती-आती थी। आरोप है कि सूरज मौर्य निवासी चकररपुर थाना भमोरा उसे कालेज आते-जाते रास्ते में घेरकर गंदे कमेंट कर जबरन शादी करने की बात कह परेशान करता था। छात्रा का आरोप है कि सूरज से परेशान होकर उसने पढ़ाई छोड़ दी, कालेज जाना बंद कर दिया। उसके बाद उसके घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इस बात की भनक लगी तो सूरज मौर्य उसके ससुराल वालों को भड़काने उसकी ससुराल पहुंच गया। छात्रा के भाईयों ने सूरज मौर्य को समझाने का प्रयास किया तो वह धमकियां देने लगा। पुलिस ने छात्रा की ओर से सूरज मौर्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...