बहराइच, मई 10 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक शोहदे ने घर में घुसकर युवती व उसकी बहन से अश्लील तरीके से अभद्रता की। युवती की नाबालिक बेटी से भी अभद्रता कर गाली गलौज की। कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी। इस वारदात से परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने इसकी नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में पांच मई को रात 9:30 बजे एक शोहदा घर में घुस आया। उसने घर में मौजूद युवती व उसकी बहन से अश्लीलता से गाली गलौज कर अभद्रता की ।युवती की नाबालिक बेटी से भी अश्लीलता से गाली गलौज की। कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी।शहर के व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार की वारदात से दोनो युवती व बेटी सहमी रही। जब युवती का पति घर आया। उसे इस वारदात की भनक लगी। तो उसके भी होश उड़ गए...