लखनऊ, दिसम्बर 9 -- बहराइच। कैसरगंज इलाके में शोहदों की हरकतों से लोग परेशान हैं। ई रिक्शा पर सवार दो युवतियां जो अपने परिजन युवक के साथ आ रही थीं। उनके साथ दो बाइक पर सवार चार शोहदों ने छेड़छाड़ की। साथ में आ रहे युवक ने विरोध किया तो शोहदो ने युवक व युवतियों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने चार को नामजद कर केस दर्ज कराया है। कैसरगंज थाने के कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक अपनी बहन व बुआ के साथ पांच दिसंबर को शाम 7:50 बजे ई रिक्शा से सीएचसी से घर आ रहे थे। नूरिया स्कूल के पास दो बाइक पर सवार चार शोहदों ने पीछा कर छेड़छाड़ की। युवक के विरोध पर उसे व दोनों युवतियों के साथ शोहदों ने मारपीट की। हालांकि लोगों के आक्रोश के मद्देनजर शोहदे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने चार को नामजद कर छेड़छाड़ व मारपीट, धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.