कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को एक शोहदा परेशान करता है, जिसकी वजह से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है। एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आरोपित के घर जाकर शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। एसपी ने महिला एसआई को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...