फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- महिला अपराधों पर पुलिस सख्त है, लेकिन इसके बाद भी शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना उत्तर क्षेत्र में एक किशोरी को आए दिन परेशान करने वाले युवक को जब किशोरी का भाई समझाने के लिए गया तो उसने गलती मानने के बजाए अपने साथियों के साथ उस पर ही हमला बोल दिया। घटना थाना उत्तर क्षेत्र की है। द्वारिका पुरी निवासी एक किशोरी परेशान है। वह घर से बाहर जाती है तो नगला पान सहाय में रहने वाला एक लड़का आए दिन परेशान करता है। पीड़िता ने यह बात घर पर बताई तो उसके भाई ने आरोपी शिवम को समझाने का प्रयास किया। वह शिवम के पास गया तथा इस तरह की हरकतें न करने की बात की तो आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाए धमकाना शुरू कर दिया। शिवम ने अपने साथी रोहित, मोनू कुशवाहा, जीतू एवं मोहन के साथ मिल कर किशोरी के भाई के साथ मारपीट की तथा जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.