शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहे जगजीवन राम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर वेदान्त तिवारी, मो. इश्तियाक, महेंद्र शुक्ला, मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार सरोज, मो. वसीम, रियाज सुल्तान, केके शुक्ला, आशिक अली आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.