हापुड़, मार्च 6 -- शोषित क्रांति दल के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह के एसपी कार्यालय धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने उनके घर पर डेरा डाल लिया और उनको हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान सीओ राहुल यादव को ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि 2021 में वह धौलाना के गांव दहीरपुर में भांजे का जन्मदिन मनाने गए थे। पड़ोस के रहने वाले करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुरेंद्र, अभिषेक, कृष्णा और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं वीडियो बना रही भांजी का मोबाइल फोन लूट लिया और अन्य लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.