शोषित एवं वंचितों की आवाज हैं पल्लवी पटेल
भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। अपना दल कामेरावादी जिला इकाई की बैठक मंगलवार को शहर के इंद्रामिल चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान पार्टी मुखिया एवं विधायक डा. पल्लवी पटेल का जन्म दिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि वे शोषितो, वंचितों, कमेरो, किसानों एवं छात्रों की आवाज हैं। सत्ता के डर से जहां अन्य दल डरे हुए हैं, वहीं पार्टी की मुखिया लगातार विरोध कर रही हैं। दलितों, पिछड़ों की आवाज बनकर वह सामने आ रही हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, डा. बलिराज, विपुल गुप्ता, राजा कुमार मौर्या, सूरज, राजन, गोविन्द आदि रहे। पार्टीजनों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.