शोषितों और वंचितों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ: राम सिंह
ललितपुर, अगस्त 12 -- ललितपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सेन्ट्रल मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्य राम सिंह बाल्मिकी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर वंचितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार अनेकों योजनाएं का संचालित कर रही है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह समान रूप से इन योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाए। इस मौके पर कई फरियादियों ने सदस्य को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने संयुक्त ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.