मिर्जापुर, जून 10 -- जमालपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा हरदी सहिजनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। जन पंचायत में वक्ताओं ने शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को सामाजिक न्याय दिलाने की हुंकार भरी।‌ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय ने कहा कि पीडीए जन पंचायत से समाजवादी पार्टी शोषितो, वंचितों और पीड़ितों में सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को सामाजिक न्याय दिलाने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मिशन 2027 के लक्ष्य को पाने के लिए पूरे तन-मन से लग जाय। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने अपने गांवों में मतदाताओं में समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। बताया कि किसानों, गरीबों, मजदूरों और छात्रों तथा बेरोजगारों की ...