भदोही, जुलाई 25 -- भदोही, संवाददाता। पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी को पुण्यतिथि पर शनिवार को सपाजनों ने याद किया। शहर के पकरी तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर मार्याल्पण किया और जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वंचितों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों की आवाज पूर्व सांसद फूलन देवी को कहा जाता है। जीवन भर संघर्ष किया, यातनाएं झेली, लेकिन हार नहीं मानी। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि 2001 में भाजपा सरकार के दौरान भदोही-मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि फूलन देवी गरीबों, मजलूमों और कमजोर वर्ग की सहारा और आवाज थीं। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की गई श्रद्धांजलि विधायक जाहिद बेग ने कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक मजलूम को बीहड़ से...