पीलीभीत, जनवरी 25 -- उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध जताया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है निगम और कर्मचारी हित के लिए वार्ता का पत्र दिया गया, लेकिन कोई समय नहीं दिया गया। संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों का शोषण किया जा रहा है। मुख्यालय के नियमों की अनदेखी की जा रही है। अगर शोषण पर विराम नहीं लगा तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शाखा मंत्री साधुराम दिवाकर समेत कई रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.