उरई, अप्रैल 13 -- कदौरा। संवाददाता शोषण के साथ सुविधाओं से जूझ पल्लेदार रविवार से हड़ताल पर चले गए हैं। पहले दिन उन्होंने मंडी में पूर्णतया हड़ताल रही। कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। माल लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर हड़ताल होने की वजह से दुकानों के बाहर खड़े रहे। मंडी समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पल्लेदारों ने मजदूरी बढ़ाने के साथ मंडी में व्याप्त समस्याओं को दूर कराए जाने की मांग की।इस समय रबी के सीजन का काम तेजी से चल रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिदिन काफी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी में पहुंच रहे है। रविवार सुबह जैसे ही मंडी खुली तो पल्लेदार इकठ्ठा होकर मंडी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और हंगामा के साथ नारेबाजी करने लगे और पूरी तरह से मंडी में तौल ठप हो गई। पल्लेदार वहीद खान , केश लाल, राम सेवक , कल्लू, अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.