जहानाबाद, मार्च 23 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर भाकपा माले जिला कार्यालय में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर और दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉक्टर धनंजय कुमार, पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव, भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार सहित कार्यालय सचिव अविनाश पासवान, सुनील कुमार ने पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात , इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले युवा अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकालकर बिजली ऑफिस होते हुए में मेन रोड से काको मोड पर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह की साम्राज्यवाद विरोधी विरासत को मजबूत करने और फासीवाद भाजपा संघ सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। आगे वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.