दरभंगा, दिसम्बर 23 -- केवटी,। प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख जिवछी देवी की अध्यक्षता में शोर-शराबे के बीच संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक की संपुष्टि की गई। इसके बाद शुरू हुई बैठक में सदस्य कई मुद्दों पर उलझते रहे। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्र मोहन पासवान सदस्यों को शांत रहने की सलाह दे रहे थे। मुद्दों पर चर्चा के बाद संबंधित अधिकारी ने प्रश्नों का जवाब दिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने नयागांव पश्चिमी पंचायत में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित नहीं किये जाने व वार्ड नंबर एक में ही दो केन्द्र चलाने का मामला उठाया। किसानों को ससमय अनुदानित खाद-बीज नहीं उपलब्ध होने तथा कृषि विभाग द्वारा नि:शुल्क गेहूं बीज वितरण नहीं कर कालाबाजारी करने, आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनाये जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.