मुंगेर, मई 4 -- तारापुर। तारापुर पुलिस ने रविवार को शराब के नशे में शहीद चौक के पास हंगाम कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराबी भागलपुर जिला अंतर्गत बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव निवासी छोटू कुमार है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि, शहीद चौक के समीप शोर शराबा की जानकारी पर गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया। जहां शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। शराब सेवन किये जाने की पुष्टि होते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...