शोर मचाने पर दुपट्टे से किशोरी का गला कस की थी हत्या
उन्नाव, जून 2 -- नवई। नशे में धुत दो दरिंदों ने 15 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने और सबको बुलाने की धमकी से डरकर हैवानों ने उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या और गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। अजगैन पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अजगैन थाना क्षेत्र के नवई गांव निवासी सुनील धोबी के खेत में रविवार दोपहर 15 वर्षीय लापता किशोरी का शव दुपट्टे से गला घोंटा हुआ मिला था। बेटी की लाश देख मां के कलेजे के टुकड़े हो गए। मां ने नवई गांव निवासी विशाल मौर्य पुत्र राकेश और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार दोपहर महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.