शोर मचाकर महिलाएं बदमाशों पर टूट पड़ीं
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- रात के करीब दो बजे थे। खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में सुशील के घर में परिजन गहरी नींद में थे। इसी दरम्यान घर में आहट हुई। सुशील की पत्नी सुशीला देवी की आंख खुल गई। नीचे कमरे में सो रही सुशीला देवी को लगा कि बगल वाले कमरे में कुछ हलचल है। सुशीला बिस्तर छोड़कर दबे पांव कमरे के दरवाजे पर पहुंची। देखा तो होश उड़ गए। कमरे में मौजूद चोर बक्सा खोलकर सामान निकालने की कोशिश में जुटा था। सुशीला देवी शोर मचाते हुए चोर पर टूट पड़ी। शोरगुल सुनकर घर की औरतें और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। घर में पकड़े गए चोर को परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। बताया जाता है कि सुशील के भाई रामप्रसाद का घर कुछ दूरी पर है। हल्ला हुआ तो सुशील के भतीजे अंकित और सतीश भी आ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने घर से भाग रहे चोरों का पीछा किया और कुछ दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.