काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। लिवाइस शोरूम के मैनेजर चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि रामनगर रोड पर टूरिस्ट होटल के सामने लिवाइस (मैच पॉइंटज) ब्रांड का शोरुम है। वह शोरुम में मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। बीते 28 फरवरी की सुबह जब उसने शोरुम खोला और उसमें लगे 6 एसी को चालू किया तो उसमें से गर्म हवा आने पर उसने छत पर जाकर देखा। तब पता चला कि छह एसी कॉपर के पाइप चोर चोरी कर ले गए हैं। चरन सिंह ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। चरन सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.