शोरूम संचालक से मारपीट गाली गलौज
बरेली, जून 23 -- बरेली। अशुतोष सिटी गेट दो पीलीभीत बाईपास रोड स्थित ऑटो शोरूम के मालिक अभिनव किशोर कटरू के यहां बदमाशों ने हमला बोल दिया। उनसे गाली-गलौज की। साथ ही तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। अभिनव के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे आरोपी अनिल व उसके साथ छह लोगों ने शोरूम में हमला किया और गोली मारने की धमकी दी। इससे प्रतिष्ठान पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में भय का माहौल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इंस्पेक्टर इज्जत नगर सुभाष चन्द्र गौतम के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.