शोरूम मैनेजर की मौत में आरोपी होटल मालिक पर मुकदमा, गिरफ्तार
लखनऊ, मई 27 -- चिनहट की वसुंधरा विहार कॉलोनी में मंगलवार को हुई शोरूम मैनेजर अनूप कुमार सिंह (35) की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी होटल मालिक विशाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। अनूप के भाई की तहरीर पर विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।अनूप मूल रूप से देवरिया के कुडौली के रहने वाले थे। यहां यहां वसुंधरा विहार कालोनी में अपने भाई के साथ रहते थे। वह एक कार शोरूम में मैनेजर थे। मंगलवार दोपहर आफिस से घर लौट रहे थे। इस बीच निर्माणाधीन होटल के दूसरे तल से विशाल और उनके यहां के कर्मियों ने सीमेंट की सूखी बोरी दूसरे माले से नीचे गलियारे में फेंक दिया था। यह भी पढ़ें- होटल से बिना देखे नीचे फेंका मलबा, मैनेजर का सिर-कान फटा, मौके पर ही मौत इस बीच गुजर रहे अनूप पर भारी भरकम बोरी गिरी। सिर फटने और कान से खून निकलने के कारण अनूप की मौत हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.