चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पनसलवा गांव निवासी संतोष कुमार ने मंगलवार को एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइ है। एसपी को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि पैतृक आवास पनसलवा स्थित मकान में उसका ऑटो रिक्शा का शोरूम है। जिसका वे संचालन करते हैं। 3 जनवरी को मेरे शो रूम पर कुछ लोगो के द्वारा तोड़ फोड़ किया गया और गला में रखा पैसा निकाल कर ले भागे। इस संबंध में सदर थाना में कुछ लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जबकि आवेदन में तोड़फोड़ करने वालों का नाम और सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी थाना प्रभारी को दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने एसपी से अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.