सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। अंबेडकर चौक स्थित शोरूम में ट्रक घुसने की घटना के मामले में शोरूम संचालक की तहरीर पर थाना जनकपुरी पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर के बाद शोरूम और वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी निवासी अमित कुमार दुआ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंबेडकर चौक पर उनका अमित मोटर्स नाम से गाड़ियों का शोरूम है। दस मार्च की रात करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि एक ट्रक उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गया है। मौके पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि एक ट्रक अंबेडकर चौक की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक आईएसबीटी की ओर से लापरवाही से चलाया जा रहा था। दोनों ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.