मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- थाना पुलिस ने शोरूम में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए। घटना 13 दिसंबर 2025 को सायं लगभग 5 बजे वादी के शोरूम, ग्राम इस्लामनगर थाना भोजपुर में घटित हुई। वादी देवेन्द्र सिंह उर्फ लकी चौधरी पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अभियुक्तगण लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर उनके शोरूम में घुसे और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान शोरूम में तोड़फोड़ की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में अभियुक्त राहिल 19 वर्ष एवं रिहान 20 वर्ष दो...