काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। अज्ञात चोर एक शोरूम में लगे एसी के पार्ट्स चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर रोड स्थित शोरूम रेड टेप लिमिटेड के मैनेजर सैनिक कॉलोनी निवासी जगत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 8 फरवरी की रात को 11 बजे से रात्रि लगभग 2 बजे के बीच अज्ञात चोर दुकान मे एसी के कॉपर तार व दो कैमरों के तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.